Skip to main content

अगर तुम न होते सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक किशोर कुमार

हमे और जीने की चाहत न होती अगर तुम न होते, हिंदी फिल्म सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक किशोर कुमार ऐसी शख्सियत है, जिन्हे भुला पाना मुश्किल है बेहतरीन आवाज, सुरो की पकड़ और हर गीत में ऐसे डूबजाना मानो सुरो का सुनहरा इन्द्रधनुष । किशोर कुमार ने जिस गीत को गया उसमे जान डाल दी अपने नटखट और स्वर्णिम गायन से किशोर कुमार आज भी लोगो के दिलो पर राज करते है । 

किशोर कुमार
 किशोर कुमार (फोटो साभार : सोशल मीडिया ) 
किशोर कुमार ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

किशोर कुमार ने अपने 40 वर्षो के गायन सफर में संगीत प्रेमी हजारो भारतीय लोगो का दिल जीता वे बेधड़क गायकी और मस्मौला स्वभाव से हमेसा अपनी याद दिलाते रहेंगे नटखट शरारती बच्चे जैसे स्वाभाव रखने वाले किशोर से जब कोई मिलता बहुधा वो अजीब तरह मिलते थे 1985 में प्रतीश नंदी द्वारा लिए गए साक्षात्कार में किशोर कुमार ने बताया की ऐसा करना उनका पागलपन नहीं वह जानबूझ कर करते थे । 

प्रारंभिक जीवन -

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में हुआ उनके पिता कुंजीलाल एक जाने माने वकील थे । किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। वे अपने भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर थे। किशोर कुमार इन्दौर के क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़े थे और उनकी आदत थी कॉलेज की कैंटीन से उधार लेकर खुद भी खाना और दोस्तों को भी खिलाना।

कैंटीन का मालिक जब उनको अपने पाँच रुपया बारह आना चुकाने को कहता तो वे कैंटीन में बैठकर ही टेबल पर गिलास और चम्मच बजा बजाकर पाँच रुपया बारह आना गा-गाकर कई धुन निकालते थे । 

वह ऐसा समय था जब 10-20 पैसे की उधारी भी बहुत मायने रखती थी। किशोर कुमार पर जब कैंटीन वाले के पाँच रुपया बारह आना उधार हो गए और कैंटीन का मालिक जब उनको अपने पाँच रुपया बारह आना चुकाने को कहता तो वे कैंटीन में बैठकर ही टेबल पर गिलास और चम्मच बजा बजाकर पाँच रुपया बारह आना गा-गाकर कई धुन निकालते थे और कैंटीन वाले की बात अनसुनी कर देते थे। बाद में उन्होंने अपने एक गीत में इस पाँच रुपया बारह आना का बहुत ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया। किशोर कुमार अपनी मातृभूमि खंडवा से बहुत प्रेम करते थे मातृभूमि के प्रति ऐसा ज़ज़्बा बहुत कम लोगों में दिखाई देता है।

अभियन और संगीत से बुलंदी ने कदम चूमा -

किशोर कुमार ने भारतीय सिनेमा के उस स्वर्ण काल में संघर्ष शुरु किया था जब उनके भाई अशोक कुमार एक सफल सितारे के रूप में स्थापित हो चुके थे। दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद, बलराज साहनी, गुरुदत्त और रहमान जैसे कलाकारों के साथ ही पार्श्वगायन में मोहम्मद रफी, मुकेश, तलत महमूद और मन्ना डे जैसे दिग्गज गायकों का बोलबाला था। शुरू में किशोर कुमार को एस डी बर्मन और अन्य संगीतकारों ने अधिक गंभीरता से नहीं लिया और उनसे हल्के स्तर के गीत गवाए गए।

किशोर कुमार  1951 में फणी मजूमदार द्वारा निर्मित फ़िल्म 'आंदोलन' में हीरो के रूप में काम किया मगर फ़िल्म फ़्लॉप हो गई। 

किशोर कुमार की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में फ़िल्म शिकारी (1946) से हुई। इस फ़िल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला 1948 में बनी फ़िल्म जिद्दी में, जिसमें उन्होंने देव आनंद के लिए गाना गाया। किशोर कुमार के एल सहगल के ज़बर्दस्त प्रशंसक थे जिद्दी की सफलता के बावजूद उन्हें न तो पहचान मिली और न कोई खास काम मिला। उन्होंने 1951 में फणी मजूमदार द्वारा निर्मित फ़िल्म 'आंदोलन' में हीरो के रूप में काम किया मगर फ़िल्म फ़्लॉप हो गई। 1954 में उन्होंने बिमल राय की 'नौकरी' में एक बेरोज़गार युवक की संवेदनशील भूमिका निभाकर अपनी ज़बर्दस्त अभिनय प्रतिभा से भी परिचित किया।

किशोर कुमार
पड़ोसन फिल्म का एक द्रश्य 
29 नवम्बर 1968 में आई फिल्म 'पड़ोसन' में किशोर कुमार ने गायकी के साथ साथ अपनी अदाकारी का भी हुनर दुनिया को दिखाया पडोसन फिल्म को सिने प्रेमियों ने बहुत पसंद किया और किशोर कुमार के अभिनय को भी सराहा उन्हें लोग 'किशोर दा' कह कर पुकारते थे।
किशोर कुमार ने 1957 में बनी फ़िल्म "फंटूस" में दुखी मन मेरे गीत अपनी ऐसी धाक जमाई कि जाने माने संगीतकारों को किशोर कुमार की प्रतिभा का लोहा मानना पड़ा। इसके बाद एस डी बर्मन ने किशोर कुमार को अपने संगीत निर्देशन में कई गीत गाने का मौका दिया। आर डी बर्मन के संगीत निर्देशन में किशोर कुमार ने 'मुनीम जी', 'टैक्सी ड्राइवर', 'फंटूश', 'नौ दो ग्यारह', 'पेइंग गेस्ट', 'गाईड', 'ज्वेल थीफ़', 'प्रेमपुजारी', 'तेरे मेरे सपने' जैसी फ़िल्मों में अपनी जादुई आवाज से फ़िल्मी संगीत के दीवानों को अपना दीवाना बना लिया। 

किशोर कुमार के जीवन से जुडी खास बाते -

एक बार किशोर कुमार के घर इंटीरियर डेकोरेटर पधारा वो सज्जन तपती धूप में थ्री पीस सूट में आए और आते ही अमेरिकन लहजे में घर की आंतरिक साज सज्जा के बारे में बोलने लगे आधे घंटे उन्हें सुनने के बाद किशोर कुमार बोले ,

मुझे अपने कमरे में ज्यादा कुछ नहीं चाहिए बस चारो तरफ कुछ फीट गहरा पानी हो और सोफे की जगह संतुलित नावें , जिसे हम चप्पू से चलाकर इधर उधर ले जा सके चाय रखने के लिए टेबल को धीरे धीरे नीचे किया जा सके ताकि हम मजे से वहां कप उठा चाय की चुस्कियों का मजा ले जा सके ।

 इंटीरियर डेकोरेटर  घबरा गया लेकिन किशोर कुमार बोलते रहे ,

... आप तो जानते है मै प्रकति प्रेमी हूँ इसीलिए अपने कमरे की दीवार की सजावट के लिए मै चाहता हूँ की उन पर पेंटिंग के बजाए लटकते हुए जीवित कौए हो और पंखे की जगह हवा छोड़ते बन्दर ।

यह सुनते ही इंटीरियर डेकोरेटर भयभीत हो गया और वहां से भाग खड़ा हुआ । किशोर से जब कोई मिलता बहुधा वो अजीब तरह मिलते थे 1985 में प्रतीश नंदी द्वारा लिए गए साक्षात्कार में किशोर कुमार ने बताया की ऐसा करना  उनका पागलपन नहीं वह जानबूझ कर करते थे ।

मध्यप्रदेश सरकार ने किशोर कुमार के हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए एक नया पुरस्कार चालु कर दिया था। जिसका नाम था 'किशोर कुमार पुरस्कार' । वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। किशोर कुमार ने 81 फ़िल्मों में अभिनय और 18 फ़िल्मों का निर्देशन किया। फ़िल्म 'पड़ोसन' में उन्होंने जिस मस्त मौला आदमी के किरदार को निभाया वही किरदार वे जिंदगी भर अपनी असली जिंदगी में निभाते रहे।

13 अक्टूबर, 1987 में किशोर कुमार ने इस दुनिया से विदा ले ली लेकिन अपने मधुर संगीत की धुन से सदैव हम सबके दिलो में राज करते रहेंगे।

दर्द भी हमे कबूल चैन भी हमे कबूल, हमने हर तरह के फूल हार में पिरो लिए।
जो भी प्यार से मिला हम उसी के हो लिए ... 

ये भी पढ़े - सिनेमा की सौन्दर्य देवी कही जाने वाली मधुबाला हृदय रोग से पीड़ित थी।


यदि आपके पास है कोई दिलचस्प कहानी या फिर कोई ऐसी कहानी जिसे दूसरों तक पहुंचना चाहिए, तो आप हमें लिख भेजें storysagar@gmail.com पर। साथ ही सकारात्मक, दिलचस्प और प्रेरणात्मक कहानियों के लिए हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ें...

Comments

STORIES BY STORYSAGAR

बेहतरीन अदाकारा माला सिन्हा जिन्हे कभी भद्दी नाक वाली कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था

बॉलीवुड में माला सिन्हा उन गिनी चुनी चंद अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं जिनमें खूबसूरती के साथ बेहतरीन अभिनय का भी संगम देखने को मिलता है।  खूबसूरत और बड़े-बड़े कजरारे नैनों वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माला सिन्हा की अभिनय प्रतिभा ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। फोटो साभार: सोशल मीडिया एक बार माला किसी प्रोड्यूसर के पास पहुंची तो उन्होंने कहा, इस भद्दी नाक के साथ तुम हीरोइन बनने के बारे में सोच भी कैसे सकती हो। पहले अपना चेहरा शीशे में देख लो। माला इस बात को कभी भुला नहीं पाईं। इस उद्वेगाग्नि में उन्होंने दोगुनी मेहनत से काम करना शुरू कर दिया और साबित कर दिया कि फिल्मों में एक अभिनेत्री का रोल केवल उसकी सुंदरता से नहीं बल्कि अभियन और सादगी के बल पर मिलता है। माला सिन्हा जिन्होंने अपने हुनर के बल पर लोगो के दिलो पर राज किया सन् 1950 से 1960 के दशक की इस अभिनेत्री से कोई मिले तो बातचीत में वह आज भी उसे वही ताजगी का अहसास कराती हैं और मन मोह लेती हैं। आज की नई अभिनेत्रियां उनसे काफी कुछ सीखकर अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।  माला सिन्हा का जन्म - माला का ज...

विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक:जेफ बेज़ोस

अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेज़ोस ऐसी शख्सियत है जिनकी अकेले की इनकम भारत के कुल 6 करोड़ लोगों के बराबर है।फोर्ब्स मैगजीन से जारी किए गए अनुमान के मुताबिक अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया। उनकी कुल संपत्ति देखी जाए तो बिल गेट्स की 90.7 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के मुकाबले 90.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।   जेफ बेज़ोस फोटो साभार (सोशल मीडिया) जेफ बेज़ोस ने अमेजन डॉट कॉम कम्पनी का प्रारम्भ 1994 में अपने गैरेज से किया। अमेज़न के साथ अपने कार्य के दम पर वे एक प्रमुख डॉट-कॉम उद्यमी और अरबपति बन गए।1999 के समय में टाइम्स पत्रिका ने वर्ष के विशेष व्यक्ति के नाम से सम्मानित किया। दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेज़न की स्थापना करने से पहले जेफ बेज़ोस ने डी. ई. शॉ और कम्पनी के लिए वित्तीय विश्लेषक का कार्य किया। 2004 में, उन्होंने ब्लू ओरिजिन नामक एक मानव स्पेस फ्लाईट नामक एक स्टार्टअप कंपनी की स्थापना की। बेज़ोस ने अमेजन सिर्फ ऑनलाइन किताबे बेचन...

जिसकी शहादत पर रोया भारत और पाकिस्तान देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट

वीरता पुरस्कार 'अशोक चक्र' से सम्मानित नीरजा के बलिदान पर भारत ही नहीं पूरा पाकिस्तान भी रोया था भारत सरकार ने नीरजा को बहादुरी के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया । नीरजा भनोट ( फोटो साभार:सोशल मीडिया ) आज से लगभग 31 साल पहले अपनी जान की परवाह न करते आतंकियों द्वारा प्लेन हाईजैक में 360 यात्रियों को सुरक्षित बचाने वाली नीरजा को 'अशोक चक्र ' से सम्मानित किया गया । नीरजा यह पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला रहीं। नीरजा को पाकिस्तान सरकार की तरफ से 'तमगा-ए-इंसानियत' और अमेरिकी सरकार की तरफ से 'जस्टिस फॉर क्राइम अवॉर्ड' से नवाजा गया। मात्र 23 साल की छोटी-सी उम्र में कोई इतना बहादुर कैसे हो सकता है कि खुद को फना कर 360 लोगों की जिंदगी बचा जाए। जी हां बात हो रही उस शख्सियत की जिसका हौसला हिमालय से ऊंचा और किरदार की बुलंदी ऐसी कि इंसानियत भी फक्र करे। अपने फर्ज को अंजाम देते हुये जब वह औरत दुनिया को अलविदा कहती है तो हिंदुस्तान , पाकिस्तान और अमेरिका की आवाम की आंखे नम हो जाती हैं। उस प्रेरणादायी किरदार का नाम है नीरजा भनोट...

टाइगर ऑफ़ मद्रास ' विश्वनाथन आनंद '

'टाइगर ऑफ़ मद्रास' के नाम से प्रसिद्ध भारतीय शतरंज खिलाडी 'विश्वनाथन आनंद' जिन्होंने पांच बार विश्व शतरंज प्रतियोगिता में जीत हासिल की। 1988 में मात्र 18 साल की उम्र में ग्रांडमास्टर का ख़िताब जीता और भारत के सबसे माननीय पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' से सम्मानित किए गए।   विश्वनाथन आनंद फोटो साभार (सोशल मीडिया ) भारतीय शतरंज खिलाड़ी और पूर्व वर्ल्ड चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद 2000 से 2002 के बीच एफआईडीई वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप कराई। 2007 में वह विश्व चैंपियन बने और 2008 में भी अपना टाइटल रूस के व्लाडामीर क्राम्निक को हराकर बरकरार रखा। आनंद को पसंद करने वालों में उनके प्रतिद्वंदी गैरी कास्परोव और व्लाडामीर क्राम्निक भी शामिल हैं जिन्होंने उन्हें 2010 की वर्ल्ड चेस चैंम्पियनशीप की तैयारी में मदद की। आनंद को "टाइगर ऑफ मद्रास" भी कहा जाता है। आनंद अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें 7 नवंबर 2010 में  पीएम मनमोहन सिंह द्वारा यूएसए के प्रेसिडेंट बराक ओबामा के लिए दिए गए भोज में शामिल किया गया था। आनंद ने "माई बेस्ट गेम्स ऑफ़ चेस" नाम की पुस्तक...

Popular posts from this blog

पद्मश्री वंदना लूथरा : दो हजार रुपए से शुरू हुआ VLCC आज 121 शहरों में चला रहा है सेंटर

कहते है सपने से कुछ नहीं होता सफलता प्रयासों से हासिल होती है कुछ इसी तरह अपनी मेहनत और सफलता का डंका बजाने वाली वंदना लूथरा जिन्होंने मात्र दो हजार से की थी VLCC की शुरुआत आज न केवल एशिया की सबसे बड़ी वेलनेस कम्पनियों में शुमार हो गई है बल्कि भारत में वेलनेस सेक्टर के विस्तार में भी सराहनीय योगदान दिया है। वंदना लूथरा ( फोटो साभार: ट्विटर ) वंदना लूथरा ने अपनी बचत की छोटी सी रकम से वर्ष 1989 में दिल्ली में वीएलसीसी की शुरूआत की। तब यह भारत का पहला 'ट्रांस्फाॅर्मेशन सेंटर' था। 25 साल के काम-काज में वीएलसीसी के निरंतर प्रयासों से कंपनी के सेंटर 16 देशों के 121 शहरों में 300 से अधिक स्थानों पर मौजूद है। वीएलसीसी अपने स्तर से महिला सशक्तिकरण के लिए योगदान भी देती है। कंपनी का 'एंटरप्रेन्याॅरशिप फाॅर वुमन प्रोग्राम’ महिलाओं में उद्यम व प्रतिभा को बढ़ावा देता है और उन्हें पुरस्कृत भी करता है। आज देश में कंपनी के 10 में से सात विभागों की प्रमुख महिलाएं ही हैं। वीएलसीसी, एक ऐसी कंपनी जो लोगों को उनके शरीर और रुख के हिसाब से मेडीकेट करता है, संवारता ह...